फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निपटाए नहीं निपट रहे जमीन के विवाद, लगानी पड़ रही दौड़

Sat, 22 Mar 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अबु ताहिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों को निपटारा नहीं हो पा रहा है। एक वर्ष से जमीन को लेकर विवाद ल रहा है, लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसे में जमीन संबंधी प्रकरणों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। फरियादी अधिकारियों की चौखट नाप-नाप कर थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। फरियादी उम्मीद लेकर थानों पर पहुंचे, लेकिन महज टीमों का गठन कर कोरम पूरा कर उन्हें वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


फोटो- 22
अधिकारियों की चौखट नापने को मजबूर

सुबह 11 बजे जैतपुर थाने पर पहुंचे नेवादा कला निवासी शंभू मिश्र ने बताया कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। इस पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से जमीन पर कब्जा रुकवाने के लिए लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। हर बार नई तारीख देकर लौटा दिया जाता है।

फोटो- 21
नहीं मिला कब्जा तो सीएम से करेंगे शिकायत

जलालपुर कोतवाली में पहुंचे नीमतल गांव निवासी अबू ताहिर ने बताया कि उस्मापुर टाउन में उनका मकान है। विपक्षियों ने उस पर कब्जा कर लिया है। चार माह से मकान पर कब्जा पाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के कार्यालय में दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन हल नहीं निकाला जा रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन



फोटो- 23
पुलिस नहीं कर रही मदद

मालीपुर थाने पर पहुंचे बीबीपुर गांव के रामपाल ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। बीते दिनों पुलिस व राजस्व की टीम ने पैमाइश कर जमीन को चिह्नित कर दिया। इसके बाद भी विपक्षी जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। चार माह से पुलिस से मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई मदद करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन



वर्जन
टीम बनाकर होगा निस्तारण
राजस्व संबंधी मामलोें के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग को प्रकरण सौंपे गए हैं। टीम बनाकर निस्तारण करवाया जाएगा।

केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें