फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी व केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी चेतीप्रसाद के पुत्र चंडीप्रसाद व प्रेमबहादुर के बीच लंबे समय से एक भूखण्ड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन स्थाई निराकरण नहीं हो सका। शनिवार सुबह एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

आरोप है कि विवादित भूखड पर प्रेमबहादुर पुत्र चेतीप्रसाद व अन्य निर्माण करा रहे थे। इस पर जब चंडीप्रसाद (62) पुत्र चेतीप्रसाद ने विरोध किया, तो आरोप है कि एकजुट हुए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी सुशीला की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में चंडीप्रसाद व सुशीला देवी को गंभीर चोटें आईं। बाद में दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें