फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जनसेवा केंद्र में घुसे बदमाश, संचालक को असलहा दिखाकर 3.5 लाख लूटे; वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 05 Apr 2025 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर में बाइक सवार दो बदमाश देर रात जनसेवा केंद्र में घुस आए। उन्होंने असलहा दिखाकर संचालक से 3.5 लाख की लूट को अंजाम दिया। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने असलहे के दम पर लाखों की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


घटना भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर चौराहे की है। क्षेत्र के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि चौराहे पर शिवम तिवारी आनलाइन सेंटर के नाम से वह जनसेवा केंद्र और बैंक मित्र की दुकान चलाते हैं। वह देर रात 9.30 बजे दुकान पर पैसे का मिलान कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से दो युवक आए। दोनों के मुंह पर मास्क लगा था। दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके दोनों अंदर आ गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना, सुख... समृद्धि और कल्याण की कामना की
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन पर असलहा तान दिया। उनसे रुपये मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। असलहा ताने हुए अगले ही पल वह खुद ही काउंटर की दराज खंगालने लगे। दराज में रखा 3.5 लाख रुपये से भरा बैग उनके हाथ लग गया। उसे लेकर वह रफूचक्कर हो गए। उनके भागते समय पीछा करना चाहा तो उन्होंने बाहर से शटर गिरा दिया। शटर खोलने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इससे वह दहशत में आ गए। 

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई

सत्येंद्र ने बताया कि उनके जाने के कुछ देर बाद वह हिम्मत करके बाहर निकले। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। जानकारी मिलने पर रात करीब 10.30 बजे एसपी केशव कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें