फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूल के पास मिला मजदूर का शव

Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर के नगपुर खास गांव निवासी मजदूर श्यामदेव (35) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह घर से कुछ दूरी पर शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पत्नी ममता ने बताया कि श्यामदेव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और तीन बेटियों आंचल (12), काजल (8) और प्रिया (6) के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। श्यामदेव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार चिलवनिया घाट पर कर दिया। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें