फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन न होने से मजदूर नाराज

Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन न होने से नाराज श्रमिक महिला व पुरुष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रम विभाग की मनमानी से नाराज विभिन्न गांवों से आए श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वह विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक माह से चक्कर काट रहे हैं। कार्यालय आने पर बताया जाता है कि बायोमीट्रिक मशीन खराब है जिसके चलते आवेदन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


मशीन कब तक ठीक हो जाएगी, इसके बारे में भी कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते। मजदूरों ने डीएम से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर एकजुट हो दर्जनों महिला व पुरुष मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वे सब पेशे से मजदूर हैं। श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं।

करीब एक माह से वे लोग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं। जब वे कार्यालय आते हैं तो बताया जाता है कि बायोमीट्रिक मशीन खराब है, जिसके चलते उनका आवेदन नहीं हो पाएगा। एक माह से बताया जा रहा है मशीन बनने के लिए लखनऊ भेजी गई लेकिन अब तक ठीक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बुधवार को जब वे कार्यालय पहुंचे तो फिर उन्हें वही जवाब मिला। नाराज श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर किरन, कंचन, चंद्रावती, हरीराम, विमला, रामहित, सरिता व उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें