फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

Wed, 04 May 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर कल्याण समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों के हितों को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा मजदूर कल्याण समिति की जिला इकाई का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के हितों की वकालत की। कहा कि सरकार मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अदालत वर्मा ने मनरेगा मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि न तो मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाई जा रही है और ना ही सरकारी सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जब तक दैनिक मजदूरी 200 रुपये नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने मनरेगा मजदूरों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए निजी विद्यालयों में कोटा निर्धारित करते हुए निशुल्क शिक्षा दिलाने की व्यवस्था उपलब्ध कराने, बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने व श्रम विभाग से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र, जिलाध्यक्ष विमलेश पटेल, अजय, शमशेर, रामकरन, अजमत अली, राजाराम व बृजभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें