फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन संक्रमित, जांच कक्ष सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में कोरोना की जांच कर रहे लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे के लिए आए मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने से सोमवार को अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में एक्स-रे कक्ष को सील कर दिया गया, जबकि कोरोना की जांच रोक दी गई। लैब टेक्नीशियन को होम आइसोलेट करने के साथ ही कोरोना की जांच वैकल्पिक रूप से दूसरे कक्ष में स्थानांतरित कर दी गई। इससे लगभग डेढ़ घंटे तक कोरोना की जांच जिला अस्पताल में प्रभावित रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मंच गया, जब एक लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे कराने आया एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला। इससे जिला अस्पताल परिसर के मातृ शिशु विंग में कोरोना की जांच का कार्य लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। बताया जाता है कि कोरोना की जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। इस पर आननफानन में कोरोना की जांच रोक दी गई। जांच के लिए आने वाले नागरिकों को संबंधित कक्ष से बाहर निकाल कर कक्ष को सील कर दिया गया।
पॉजिटिव मिले लैब टेक्नीशियन को होम आइसोलेट करने के साथ ही जांच संबंधित उपकरण दूसरे कक्ष में स्थानांतरित कर दिए गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद फिर से कोरोना की जांच शुरू हो सकी। इसी बीच जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे एक्स-रे जांच रोक कर कक्ष को सील कर दिया गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एक्स-रे व कोरोना कक्ष को सील कर दिया गया है। इन दोनों कक्षों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय रहा बंद
बीते दिन डिप्टी सीएमओ व वरिष्ठ लिपिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएमओ कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम तक सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार से सुचारु रूप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें