फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटीले तारों से घिरे नजर आएंगे 531 स्कूलों के रसोईघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 531 प्राथमिक विद्यालयों के रसोई घर जल्द ही कंटीले तारों से घेरे जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संबंधित विद्यालयों में पिलर के साथ कंटीले तार लगाने के लिए बीते दिनों ही 15 हजार रुपये की दर से कुल 79 लाख 64 हजार रुपये की राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। रसोई घरों में आवारा पशुओं के जाने से रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे भोजन बनाते समय आने वाले आवारा पशुओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1,353 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2017-18 में यू डॉयस कोड के माध्यम से दिए गए विद्यालयों के डाटा से यह बात सामने आई थी कि जिले के 531 प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं है। दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि बाउंड्रीवाल न होने से एमडीएम योजना के तहत बनने वाले भोजन के समय व छात्र-छात्राओं के भोजन करने के दौरान अकसर आवारा पशु पहुंच जाते हैं। पशुओं के आने से छात्र-छात्राओं को भोजन लेकर इधर उधर भागना पड़ता है। छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए संबंधित विद्यालय में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने या फिर रसोईघर को आवारा पशुओं से सुरक्षित किए जाने की मांग की गई थी।
छात्र-छात्राओं के हित को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों शासन ने रसोई घर को सुरक्षित किए जाने का निर्णय लिया था। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब सभी 531 प्राथमिक विद्यालयों में रसोई घर को पिलर के माध्यम से कटीले तार से घेरा जाएगा। इसके लिए गत दिवस ही 15 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से कुल 79 लाख 64 हजार रुपये की राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही योजना के अनुसार रसोई घर को सुरक्षित कर लें। कंटीले तार से रसोई घर के घेरेे जाने से आवारा पशुओं से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर के अभिभावक सुनील शर्मा व रामअजोर ने कहा कि रसोई घर को कंटीले तार से घेरे जाने से न सिर्फ भोजन को आवारा पशुओं को बचाया जा सकेगा, बल्कि भोजन करने के दौरान छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलेगी। भीटी के आलोक कुमार व नंदलाल ने शासन द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है। कहा कि छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए इस प्रकार का कदम उठाया जाना अत्यंत जरूरी था। अभिभावक राजकुमार व दौलतराम ने कहा कि जिस प्रकार से रसोई घर को कंटीले तार से घेरा जा रहा है, उसी प्रकार से ऐसे विद्यालयों को भी कंटीले तार से घेर देना चाहिए, जहां बाउंड्रीवाल नहीं है।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिले के 531 प्राथमिक विद्यालयों में रसोई घर को कंटीले तार से घेरे जाने की योजना है। इसके लिए कुल 79 लाख 64 हजार रुपये की राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। - अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें