फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवाना सीएचसी का निर्माण दो महीने से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना में निर्माणाधीन सीएचसी का निर्माण कार्य लगभग दो माह से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। 5 करोड़ 9 लाख 95 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएचसी का निर्माण कार्य नवंबर 2019 में ही पूर्ण होना था। संपूर्ण राशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध हो जाने के बाद भी निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं किया गया। बल्कि बीते दो माह से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। बीते दिनों औचक निरीक्षण में निर्माण में सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बेवाना व उसके आसपास के क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए वर्ष 2015 में बेवाना बाजार के निकट सीएचसी निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। 5 करोड़ 9 लाख 95 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीएचसी भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी। नवंबर 2019 में सीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने व उसका संचालन प्रारंभ करने के लिए मार्च 2018 में ही कार्यदायी संस्था को संपूर्ण राशि उपलब्ध करा दी गई। लेकिन निर्माण में कार्यदायी संस्था की लापरवाही लगातार सामने आती रही।
संपूर्ण धन मिलने के बावजूद सीएचसी का निर्माण कार्य अब तक नहीं पूरा हो सका। वहीं बीते दो माह से तो सीएचसी का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो निर्माण कार्य ठप मिला। संस्था द्वारा अब तक लगभग 65 प्रतिशत ही निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों निर्माण का जायजा लिया था। लगभग दो माह से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा मिला। अब तक कुल 65 प्रतिशत तक ही निर्माण किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। - डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें