फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेत जाती तो न होती दवा व्यवसायी की हत्या

Mon, 04 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को मृत व्यवसायी के पिता के साथ मौजूद पूर्व सांसद व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक देवमणि की गोली मारकर शनिवार देर शाम हुई हत्या मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मृतक के पिता का कहना है कि भूमि विवाद में विपक्षियों ने न सिर्फ धमकी दी थी, वरन घटना के एक पखवारे पहले घर पर असलहों के साथ धावा भी बोला था।
विज्ञापन


जानकारी के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। गौरतलब है कि जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितईपट्टी निवासी देवमणि की शनिवार देर शाम जैतपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज मछलीमंडी स्थित उनके मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस बीच मृतक के पिता इंद्रबली ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही के चलते ही बेटे की हत्या कर दी गई। बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी भागीरथी के नाम फतेहपुर मानिकपुर निवासी शिशु सिंह से मार्च में दस बिस्वा जमीन का बैनामा उनकी मर्जी से कराया था।
विज्ञापन


शिशु सिंह के भाई व भतीजे इस मामले में लगातार दबाव डालकर बैनामा वापस करने पर जोर दे रहे थे। एक जनप्रतिनिधि के घर बुला 70-80 लोगों की मौजूदगी में दबाव डाला गया। वहां मजबूरी में हां कह दी। इसके बाद उन्हें व पुत्र को फोन पर कई बार धमकी दी गई जिसका टेप भी मौजूद है।

लगभग एक पखवारे पहले अवैध असलहा लेकर रात में उनका घर भी घेर लिया गया था। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम  के निर्देश पर पुलिस ने यदि केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने घटना के लिए सीधे पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और मांग की कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उधर, पुलिस ने घटना के सिलसिले में फतेहपुर मानिकपुर निवासी रामआसरे सिंह समेत उनके तीन पुत्रों तथा नसीरपुर निवासी नरेंद्र सिंह व फतेहपुर निवासी बलवीर पक केस दर्ज कर दिया है।

वहीं रविवार शाम पुलिस ने आरोपी बलवीर उर्फ दलजीत पुत्र हीरालाल निवासी फतेहपुर मानिकपुर जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजेश कुमार यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें