फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबी दूसरी बालिका का भी शव मिला

Sun, 03 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
नदी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर के मंगुराडिला गांव के निकट तमसा नदी में नहाने के दौरान डूबी दूसरी बालिका का भी शव रविवार को मिल गया। इससे पहले शनिवार देर शाम ही एक बालिका  का शव तलाश लिया गया था।    दोनों बालिकाओं के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ  है। पुलिस ने दोनों  शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार शाम मंगुराडिला गांव निवासिनी रोमा (8) पुत्री सुभाष व सोनम (12) पुत्री इसरार तमसा नदी में नहाते समय डूब गई थीं। दोनों भैंस चराने नदी तट पर गईं थीं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था।

गांव के युवकों ने लगभग दो घंटे की तलाश के बाद रोमा का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर तलाश लिया था लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल सका था। अंधेरा हो जाने के चलते तलाश का कार्य रोक देना पड़ा था।
विज्ञापन


रविवार सुबह एक बार फिर से तहसीलदार एमके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व एसओ एनके पांडेय की मौजूदगी में सोनम की तलाश ग्रामीणों ने शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बड़े पुल के निकट सोनम का शव झाड़ी में फंसा हुआ मिल गया।

 शव मिलते ही परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। उन्हें ढांढस बंधा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि दोनों शव संबंधित परिवारीजनों को सौंप दिए गए। उधर, तहसीलदार एमके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों को शासन से आवश्यक मदद दिलाने के लिए समुचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें