फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोचिंग जा रही छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 23 Mar 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के आरोपियों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर नामजद केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कोचिंंग जा रही छात्रा को रोककर दूसरे समुदाय के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई कर बंधक भी बनाए रखा। मामले में छात्रा के भाई के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हंसवर थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह वह घर से साइकिल से हीरापुर बाजार में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद आमिर, फैज, फराज निवासी मुंडेरा ने उसे रोक लिया। फैज व फराज ने जबरदस्ती युवती को अपने बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद गांव से दूर फराज के ट्यूबवेल पर ले गए। कुछ देर बाद आमिर भी साइकिल से वहां पहुंच गया। तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई की। इसके बाद उसे ट्यूबवेल के अंदर बंद कर दिया। कुछ लोगों की सूचना पर पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंचा तो ट्यूबवेल के अंदर आमिर अर्धनग्न अवस्था में मिला जबकि युवती लहुलुहान होकर मौके पर पड़ी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने भाई को आपबीती सुनाई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने आननफानन तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें