फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लाभार्थियों को दीं चाबियां व बांटे चेक

Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को भीटी के खजुरी गांव में आयोजित जनचौपाल में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक और चाबियां वितरित कीं।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत खजुरी की मंजू, नीतू, अनीता, चंद्रिका और गीता को उनके नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। साथ ही जितेंद्र कुमार यादव, मालती, प्रमोद कुमार, गुड्डी और रंजना को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से अर्जुनपुर की अलका, हीड़ी पकड़िया की सुमित्रा यादव, जैतपुर निधियावां की रीना,दहेमा की प्रिया और अढ़नपुर की करिश्मा सिंह को डेमो चेक दिए गए। जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत केवाटाही के दिमांशू और खजुरी के सूरज कुमार को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खजुरी की नीलम और राम बहाल को आयुष्मान कार्ड दिए गए। इसके अतिरिक्त, श्रम विभाग की योजनाओं के तहत मुस्लिमपट्टी की सुशीला को सहायता राशि और यरकी गांव के दीनदयाल शर्मा को कन्या विवाह सहायता योजना का प्रमाण पत्र सौंपकर लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें