फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 114 परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे 2,229 कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को ऑनलाइन परिचय पत्र जारी होगा। कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड और क्रमांक दर्ज होगा। पहचान पत्र संदिग्ध लगने की स्थिति में उनके क्यूआर कोड को स्कैन कर जांच की जा सकेगी। आधार कार्ड से ड्यूटी का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को बिना परिचय पत्र प्रवेश नहीं मिलेगा। परिचय पत्र के बगैर परीक्षा में ड्यूटी करना संभव नहीं होगा।
इसलिए सभी कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र बनवाना होगा। परिचय पत्र पर क्यूआर कोड अंकित होगा, जिससे गड़बड़ी की संभावना दूर होगी। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके पूरा ब्योरा देख सकेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षक के तौर पर 2,229 से अधिक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र निर्गत करने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों को डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पत्र जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों के मुद्रित व क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें