अंबेडकरनगर। बच्चों को रुचिकर ढंग से पढ़ाने के साथ माहौल को भी बेहतर करने की जरूरत है। अच्छे माहौल में ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षा दी जा सकती है। यह निर्देश शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी कटेहरी सबिस्ता परवीन ने प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान दिया।
बतौर शिक्षक उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय में जरूरी अभ्यास भी कराया। उन्होंने बच्चों से घर जाकर नियमित रूप से पढ़ाई करने को भी कहा। प्राथमिक विद्यालय कौड़हा व पियारेपुर का निरीक्षण करने के दौरान बीईओ ने एमडीएम का जायजा लिया।
रसोइयों व शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन देने को कहा। विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने, निपुण भारत अभियान को प्रभावी बनाने तथा समय से स्कूल आने और निर्धारित समय पर स्कूल बंद करने की हिदायत दी। कहा कि अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।