फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामनगर बाजार में कवि सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित कवि सम्मेलन में रविवार रात कवियों ने खूब तालियां बटोरीं। वाराणसी के कवि भूषण त्यागी ने सैनिकों के सम्मान में ‘सरहदों पर टहल रहे हैं तेरी खुशी के लिए, तपती राहों पर चल रहे हैं तेरी खुशी के लिए...’ सुनाकर सभी में जोश भर दिया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम रामनगर बाजार स्थित जय बजरंग इंटर कॉलेज प्रांगण में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने साहित्य क्षेत्र की मजबूती में ऐसे आयोजनों के बावत कहा कि इनसे हमें कई तरह की सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री डॉ. शिवा त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुई। बस्ती से आई शिवा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ‘स्वतंत्रता समर इतिहास नहीं जिजीविषा की थाती है, यह हमको अपनी गौरव गाथा का आभास कराती है... सुनाया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने ‘तुम सलीके से कह गए होते, हम भी हर बात सह गए होते। तुम समुंदर की तरह दिल रखते, हम भी दरिया सा बह गए होते...’ सुनाया तो लोग वाह-वाह कह उठे।
बाराबंकी के हास्य कवि प्रमोद पंकज ने ‘हर घर-घर की है बात, सुनो मैं बात वही बतलाता हूं। कुछ नए नवेले पतियों संग बुढ्ढों की कथा सुनाता हूं...’ सुनाया तो तालियां बज उठीं।
पथरदेवा बाजार से आए कवि बादशाह प्रेमी ने ‘छुपाने से ज्यादा दिखाने की इच्छा, गलत हो गई है जमाने की इच्छा। जहां डूबकर के मरे हैं हजारों, वहीं हो रही है नहाने की इच्छा...’।
देर रात तक चले कवि सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूनम राय, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त, रामनगर अध्यक्ष माया अग्रहरि, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें