फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटका से बाबा गोविंद साहब मार्ग बदहाल, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

Tue, 13 May 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 बदहाल पड़ा कटका बाजार से गोविंद साहब मार्ग
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटका बाजार से बाबा गोविंद साहब धर्मस्थली तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। बीते चार वर्षों से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्थानीय निवासी, ग्रामीण और श्रद्धालु आवाजाही करते हैं, लेकिन गड्ढों और उखड़े डामर के कारण आए दिन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कटका से लेकर बाबा गोविंद साहब तक की कुल दूरी लगभग 13 किलोमीटर है, जो कि जलालपुर से रामगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग को नेवादा बाजार होते हुए एनएच-233 लुंबिनी-वाराणसी से जोड़ता है। इस मार्ग पर जैतपुर, बंदीपुर, रन्नूगज, बेरमा, शनिचरी बाजार, मुंडेहरा, रतना, अजमलपुर, पाभीपुर, कोरझा, इनईपुर जैसे दर्जनों गांव और बाजार स्थित हैं, जहां के नागरिक इसी मार्ग से निर्भर हैं।
मार्ग की दशा इस हद तक बिगड़ चुकी है कि सड़क पर बने गड्ढों की गहराई और चौड़ाई से किसी भी वाहन चालक को संतुलन बनाना कठिन होता है। हल्की बारिश में यह मार्ग कीचड़युक्त होकर और भी अधिक जोखिमपूर्ण हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि प्रतिदिन तीन से चार बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में भरे पानी के कारण वाहन चालकों को असली सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे अक्सर दुर्घटना घटती है। बाबा गोविंद साहब मेला मार्ग होने के कारण इस सड़क से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण इस धार्मिक स्थल की पहुंच प्रभावित हो रही है। मार्ग की मरम्मत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
दर्शनार्थियों को होती असुविधा
बाबा गोविंद साहब मेले में 10 से 12 जिलों से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण हर बार दर्शनार्थियों को असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत कराए जाने से धार्मिक स्थल को अधिक सुविधापूर्वक जोड़ा जा सकता है।
शैलेंद्र उपाध्याय, मुंडेहरा
चौड़ीकरण कराने से मार्ग बनेगा उपयोगी

नेवादा से बाबा गोविंद साहब तक की दूरी 13 किलोमीटर है। यदि इस मार्ग का चौड़ीकरण कर मरम्मत करा दी जाए तो यह धार्मिक और ग्रामीण दोनों दृष्टि से अत्यंत उपयोगी मार्ग बन सकता है।
जयप्रकाश यादव, पाभीपुर
पांच वर्षों से नहीं हुई मरम्मत

पांच वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। सरकार की ओर से चलाई जा रही गड्ढा मुक्त योजना में भी यह मार्ग उपेक्षित है।
रामआशीष यादव, ग्राम प्रधान दिनकरपुर


वर्जन
मरम्मत कार्य प्रक्रिया में है
इस मार्ग का तीन किलोमीटर हिस्सा क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आता है, जबकि शेष भाग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है। विभागीय स्तर पर मरम्मत कार्य शीघ्र कराए जाने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

अश्वनी पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें