फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ आज, बाजारों में रौनक

Thu, 29 Oct 2015 10:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाले करवाचौथ पर्व के  मद्देनजर सुहागिनों ने एक दिन पूर्व गुरुवार को जमकर खरीददारी की। जिला  मुख्यालय स्थित बाजार में सुबह से ही खरीददारी का दौर शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान चलनी, करवा, मिठाई सहित अन्य शृंगार के सामानों की  जमकर महिलाओं ने खरीददारी की।
विज्ञापन


शहजादपुर में मिली रेनू व अंशिका ने बताया  कि वे प्रत्येक वर्ष करवा चौथ पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाती हैं। इसमें  किसी प्रकार की कोई कोर कसर न रह जाए, इसके लिए एक दिन पूर्व ही आवश्यक  खरीददारी पूर्ण कर ली। अकबरपुर नगर में मिलीं सुष्मिता व दीपिका ने बताया  कि उन्होंने पूजा से संबंधित सामग्रियों के साथ साथ शृंगार के भी सामानों की  खरीददारी की है।

हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सनातन धर्म की प्रथा के  अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ अथवा करक चतुर्थी के नाम से जानी जाती है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए  गणेशजी की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन


करवा चौथ के दिन शुक्रवार को सुहागिनें अपने पति के  दीर्घायु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।  कई जगहों पर घर की दीवार को गोबर से लीपकर उसके ऊपर गेरु की  स्याही बनाकर उससे गणेश, पार्वती, शिव, कार्तिकेय आदि देवताओं की प्रतिमा बनाने की तैयारी की गई है।

करवा व्रत रखने को  लेकर सुहागिनों में खासा उल्लास दिखाई पड़ा। शुक्रवार को पड़ रहे इस व्रत को रखने के लिए महिलाओं ने तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें