फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ 21 कुंडीय महायज्ञ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
फोटो 16, अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। आलापुर तहसील क्षेत्र के कमालपुर पिकार में बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ 21 कुंडीय श्रीमहाविद्या स्तोत्रम् महायज्ञ व संगीतमय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। श्रीश्री 1008 सत्यव्रत ब्रह्मचारीजी महाराज मुमुक्षु आश्रम, थानेश्वरम इंदौरपुर की मौजूदगी में शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

कमालपुर पिकार गांव स्थित दुर्गा मंदिर से बुधवार सुबह कलश यात्रा प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गा मंदिर से कलश लेकर सुरजू बाबा इंदौरपुर उर्फ घिनहापुर के लिए निकले। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। कलश में पवित्र जल लेकर फिर श्रद्धालु यज्ञ स्थल की ओर चल पड़े। शोभायात्रा में एक ओर जहां महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं तो मुख्य यजमान पूरे परिवार के साथ अपने सिर पर पवित्र कलश लेकर चल रहे थे।
आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के बाद से ही यज्ञ का शुभारंभ शुरु हो गया है। इस मौके पर सहायक यज्ञाचार्य वरुण पंडित महाराज, मुख्य यजमान आयोजक श्री सुरजू बाबा परिवार नंदलाल तिवारी, बब्लू तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, आशीष तिवारी, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, परमात्मा तिवारी, हीरालाल तिवारी, आलोक तिवारी, मयाशंकर तिवारी, रामकुमार तिवारी, डॉ ओपी राय, पुनीत तिवारी, अंकित तिवारी, किशन तिवारी, आलोक उर्फ पप्पू तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभातचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें