फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रगड़गंज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर क्षेत्र के रगड़गंज में मंगलवार को स्व भुइधर वर्मा स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता अनिल मिश्र ने भुइधर के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष अरविंद वर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, मंत्री अरविंद कुमार, संरक्षक कपिलदेव वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल, जयप्रकाश, अंकित पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें