फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोली चलाने का आरोपी बालअपचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। क्षेत्र के चियूटीपारा गांव में मुर्गी फार्म पर अवैध तमंचा लहराने के दौरान चली गोली से युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी बालअपचारी को रविवार को समैसा गांव के पास से गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

चिउंटीपारा निवासी नीलम सिंह के मुताबिक 19 जून की शाम करीब सात बजे उनके देवर गुड्डू सिंह को फोन कर तत्काल बुलाया गया था। कुछ देर बाद गुड्डू सिंह गांव की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान बाइक से घर लौट रहे उनके पुत्र हर्ष सिंह (20) को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे हर्ष घायल हो गया था।
पुलिस की जांच में पता चला कि हर्ष जिला पंचायत सदस्य भीटी के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह उर्फ सिंटू के मुर्गी फार्म पर गया था। जहां उसके साथ उनके तीन-चार दोस्त और मौजूद थे। वहीं पर तमंचा लहराने के दौरान एक बालअपचारी के हाथ से पिस्तौल छीनने के दौरान गोली चल गई थी, जो सीधे उनके पेट में जा लगी थी। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि बालअपचारी को किशोर बोर्ड न्यायालय भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें