फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन एडीओ पंचायत के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायती राज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर यह बदलाव हुआ है। जिले के तीन विकासखंडों में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को दूसरे विकासखंडों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसखारी विकासखंड से उमाशंकर सिंह को अकबरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

भीटी में तैनात हंसप्रकाश सिंह को बसखारी की जिम्मेदारी मिली है। अकबरपुर के गुलाबचंद्र को भीटी विकासखंड भेजा गया है। इस फेरबदल से तीनों विकासखंडों में पंचायत विभाग के कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी। जिला पंचायती राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी। संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें