फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिर फुंका जंपर, 50 गांव की चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बरवा बैरमपुर बिजली घर से महरुआ को जाने वाली बिजली लाइन का जंपर ईसापुर रेलवे लाइन के पास शनिवार की रात दूसरे दिन भी फुंक गया। इससे 50 गांवों की बिजली चार घंटे तक बाधित रही। शुक्रवार को भी यही जंपर फुंका था। आए दिन होने वाली इस समस्या को दूर करने में बिजली विभाग नाकाम साबित हो रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरवा बैरमपुर से महरुआ के रास्ते भीटी जाने वाली बिजली लाइन में अकबरपुर के ईसापुर, चक्रसेनपुर और श्रवणक्षेत्र में मुख्य जंपर लगे हैं। भीषण गर्मी में ये जंपर दगा दे रहे हैं। शनिवार की रात नौ बजे ईसापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास 33 हजार वोल्ट लाइन का जंपर फुंकने से नसीपुर, पतौना, वेस्ट, मंशापुर और रामनगर कर्री फीडर के मथानी, पितांबरपुर, लोकनाथपुर, सेमरी जैमलपुर, प्राणनाथ, नरसिंहदासपुर, महरूआ, कटरिया, बड़ागांव, आदमपुर तिंदौली, हरिश्चंद्रपुर, सुखारीगंज, सेहरीजलालपुर, रामबाबा, बरामदपुर जरियारी समेत 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
एक घंटा बीत जाने के बाद 10 बजे रात में बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के लाइनमैन और जेई को फाेन करना शुरू किया। इसके बाद बिजलीकर्मियाें ने फाॅल्ट खोजना शुरू किया। करीब चार घंटे बाद ईसापुर का जंपर फुंकने की जानकारी हुई। फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि फॉल्ट की जानकारी मिलते ही उसे ठीक कराया दिया गया था। ओवरलोडिंग के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें