फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फोरलेन किनारे नहीं बना नाला, हल्की बारिश में भी हो रहा जलभराव

विज्ञापन
फोरलेन किनारे नाला न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव।संवाद
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अयोध्या अकबरपुर मार्ग पर अन्नावा बाजार में फोरलेन सड़क निर्माण के बाद से जलनिकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण न होने से हल्की वर्षा में भी पानी बाजार में भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क ऊंचाई पर बनी है, जबकि बाजार और आसपास के घर नीचे स्थित हैं। ऐसे में वर्षा का पानी सड़कों से बहकर सीधे बाजार क्षेत्र में पहुंचता है। जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने से पानी सड़कों पर रुकता है और कुछ ही घंटों में घरों और दुकानों के भीतर घुसने लगता है। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है और कई स्थानों पर कीचड़ के हालात बने रहते हैं। दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। जलभराव से सड़क के किनारे बने मकानों की दीवारों में नमी आ रही है। बारिश के साथ बहकर आने वाला कचरा जल निकासी को और जटिल बना रहा है।
विज्ञापन

बाजार बना तालाब


फोरलेन तो बन गई लेकिन उसके साथ नाली नहीं बनी। अब हल्की बारिश में भी पानी का निकास नहीं हो पाती और बाजार तालाब जैसा दिखने लगता है। - तौकीर अहमद
घर में घुसता है पानी
सड़क के दोनों किनारों पर ऊंचाई होने के कारण पानी बीच में भर जाता है। घर के अंदर पानी घुसने से सामान खराब हो जाता है। - ज्ञानमती यादव
बारिश मं बढ़ती है मुश्किल

हमारे घर सड़क से नीचे हैं। जब भी बारिश होती है, सड़क का सारा पानी घरों में भर जाता है। बच्चों को स्कूल भेजना तक मुश्किल हो जाता है।- सूरेमन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें