फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आलापुर में 27 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 27 और 30 अक्तूबर को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि विधानसभा आलापुर का रोजगार मेला पं. रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज, आलापुर परिसर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा टांडा का रोजगार मेला 30 अक्तूबर को चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज, रुद्रपुर भगाही, बरियावन में लगेगा। उन्होंने बताया कि मेलों में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई उत्तीर्ण और अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही मेले में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें