फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में झारखंड के व्यक्ति की मौत

Thu, 04 Sep 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। झारखंड के थाना गुमला के फग्गू खोपा टोली निवासी सुखदेव (45) मंगलवार को आलापुर बाजार के निकट सड़क हादसे में घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें पहले आलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया की संबंधित जिले की पुलिस को मृतक की तस्वीर भेज दी गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सांप के डसने से बालिका की मौत
अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी यासी वर्मा (8) को मंगलवार की रात सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक के पिता कुलदीप वर्मा के मुताबिक बेटी खाना खाकर बेड पर सो रही थी। देर रात वह चीख पड़ी। कमरे की लाइट जलाकर देखने पर सांप भागकर बिल में जाता दिखा। आनन फानन में पहले दोस्तपुर इसके बाद जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें