फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में संभल के जीजा-साले की मौत

Thu, 04 Sep 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली इलाके में बुधवार देर शाम डीएम आवास के समीप बाइक और तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में संभल जिले के दो युवकों की मौत हो गई। मृतक जीजा-साले थे और पिछले कई महीनों से अपने परिवार के साथ जिले में सड़क किनारे तंबू तिरपाल लगाकर आयुर्वेदिक चूर्ण बेचते थे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह संभल जिले के महातनगर के हसनुपर निवासी दीपक अपने जीजा धर्मपाल निवासी हयातगंज संभल के साथ टांडा आयुर्वेदिक चूर्ण बेचने गए थे। देर शाम 7:30 बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। डीएम आवास के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोटें लग गईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दीपक के भाई कपिल ने जानकारी दी कि उनका परिवार मूल रूप से संभल का है और वर्तमान में वह लोग आयुर्वेदिक चूर्ण बेचने का कार्य करते हैं। इन दिनों अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर बाग के सामने तंबू लगाकर अस्थायी रूप से रह रहे थे। धर्मपाल के परिवार में पत्नी पूजा है। करीब आठ साल शादी को हो गए थे लेकिन कोई बच्चा नहीं था। वहीं, दीपक के पिता सतरेस को आंखों से दिखाई नहीं पड़ता है। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। पत्नी पूजा के अलावा तीन वर्षीय पुत्र लकी हैं, जिनका हादसे के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें