फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता के घर से 10 लाख के जेवर व 2.63 लाख की लूट

विज्ञापन
मालीपुर के कजरी नंदापुर गांव में लूट के बाद कमरे में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
मालीपुर। मालीपुर के कजरी नंदापुर गांव में शनिवार देर रात अधिवक्ता के घर घुसे चार बदमाशों ने परिवार के लोगों को असलहे के बल पर डरा-धमकाकर 10 लाख रुपये के जेवर और 2.63 लाख नकद लूट लिए। घटना की सूचना पर सीओ जलालपुर अनूप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। हालांकि पुलिस वारदात को चोरी बताकर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

अनुज कुमार चौहान के मुताबिक शनिवार की रात उनके बड़े भाई अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौहान, अनिल कुमार चौहान, मां व परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सो गए थे। देर रात दो बजे के करीब उनके घर के पिछले हिस्से में बने शौचालय की छत के रास्ते से चार बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद प्रदीप और अनिल के कमरों के दरवाजाें में बाहर से कुंडी लगा दी। घर के अंदर सबसे पिछले कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से व आलमारी में रखे हार, कंगन, दो जोड़ी झुमकी, मांग टीका, एक जोड़ी बाली, तीन चेन, पांच सोने की कील, नथुनी, बिंदी आदि सोने के जेवर और पावजेब, करधन, पांच पायल, चांदी की ईंट, हंसुली, कड़ा, छह छल्ला सहित दो किलो चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद बदमाश उनकी मां फूलमती, बेटे वैभव, कनक और भांजे विशाल के पास पहुंचे। आहट पाकर विशाल की आंख खुल गई तो उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और अलमारी की चाभी मांगी। इसके बाद अलमारी व कबर्ड को खंगाला। वहां रखे 13 हजार रुपये नकद भी उठा लिया। इसके बाद विशाल व अन्य तीनों को धमकाते हुए बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर छत के रास्ते से भाग निकले। उनके जाने के बाद वैभव ने मामा अनुज को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

अनुज के अनुसार करीब 10 लाख के जेवर व दो लाख 63 हजार रुपये नकदी बदमाश अपने साथ ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। चार बदमाश कैद हुए हैं, जिसमें दो ने अपना मुंह गमछे से ढंक रखा है और दो के चेहरे खुले हुए हैं। हालांकि पुलिस इस पूरी वारदात को लूट के बजाय चोरी बता रही है।
पहले अनिल के घर को निशाना बनाने का किया था प्रयास
ग्रामीणों के मुताबिक वारदात वाली रात बदमाशों ने पहले अनिल सिंह के घर को निशाना बनाना चाहा था। शोर सुनकर अनिल ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर कॉलर से पूछताछ की। यहां से पुलिस टीम पूछताछ कर निकली ही थी कि इसी बीच बदमाशों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने कांबिंग की होती तो शायद यह वारदात न होती।
गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम
रात में यूपी 112 की टीम मौके पर गई थी तो परिवार के लोगों ने असलहा तानने की कोई जानकारी नहीं दी थी। सुबह पुलिस टीम के जांच करने के बाद असलहे के दम पर धमकी देने की बात कही है। तहरीर के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी चारों बदमाश सामान्य ढंग से आते व जाते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

- अनूप सिंह, सीओ जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें