फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर से 16 लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में एक घर में संदिग्ध हालात में 16 लाख रुपये के जेवर और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। घटना का पता रविवार की भोर में परिजनों को चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई गुजरात में नौकरी करता है। वह स्वयं अपनी पत्नी बिंद्रावती, बेटी सीमा, छोटे भाई की पत्नी रीता देवी और उनकी बेटियों मानसी व प्रियांशी के साथ गांव में रहते हैं। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दोनों परिवार बरामदे में सो गए थे। रविवार की सुबह जब बिंद्रावती झाडू लगाने के लिए एक कमरा खोलने गईं, तो उन्होंने बक्से का ताला टूटा हुआ देखा। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। जब अन्य कमरों को खोला गया, तो वहां भी बक्सों के ताले टूटे हुए पाए गए।
नागेंद्र के अनुसार इस चोरी में उनकी पत्नी बिंद्रावती की एक सोने की माला, एक झुमकी, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक सोने की मोहर, और उनकी बेटी सीमा की एक माला, एक नथ, एक जोड़ी पायल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भाई की पत्नी रीता देवी के दो झुमकी, दो बुंदा, एक सुई-धागा, दो माला, तीन अंगूठी, एक माथबेदी, और एक नथिया भी चोरी हुई हैं। आभूषणों की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही घर में रखे दो हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। घटना की जानकारी परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें