जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थानाक्षेत्र के मामपुर बाजार में बृहस्पतिवार रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर कीमती आभूषण पार कर दिए। दुकान मालिक को शुक्रवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। दुकान से लगभग तीन लाख के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।
नयागांव निवासी अभिनव सोनी की मामपुर में आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख अवाक रह गए। कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। अभिनव के मुताबिक दुकान में रखी तीन किलो नई व पुरानी पायल, डेढ़ किलो मीना, 300 ग्राम चांदी, एलइडी टीवी आदि सामान चोरी हो गया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरा ताते बंद है। थानध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।