फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी जीप किशोर की जान गई

Tue, 06 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
बारातियों से भरी जीप व ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने हुई टक्कर के बाद जीप पलटने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक किशोर की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत गंगासागर गांव निवासी राजकुमार की पुत्री का सोमवार को विवाह था। बारात इसी थाना क्षेत्र के सिकरीगंज बतियारी गांव से आनी थी। देर शाम बारात आने का सिलसिला शुरू हुआ। बताया जाता है कि एक जीप पर सवार बाराती जब गंगासागर गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई।

जीप इसके बाद पलट गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। जीप में सवार बतियारी गांव निवासी सचिन व अभिनंदन को गंभीर चोटें आई। आननफानन में दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां सचिन (14 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत धनिकपुर गांव निवासी दलित पलटन के घर आयोजित मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए कबूलपुर निवासी प्रदीप (17) पुत्र राधेश्याम, अरुण कुमार (22) पुत्र सूर्यनाथ व आकाश एक ही बाइक से सोमवार देर शाम जा रहे थे।

बताया जाता है कि वे सुजावलपुर गांव के निकट पहुंचे, तो ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सम्मनपुर थाना अन्तर्गत ताजूपुर गांव निवासी रितेश (12) पुत्र दयाराम मंगलवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज थाना अन्तर्गत गोसाईगंज निवासी दयाराम (22) पुत्र सुनील मंगलवार सुबह उस समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब  वह बाइक द्वारा अकबरपुर आ रहा था। पवित्र शिवबाबा के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें