फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आए किशोर को जीप ने कुचला, मौत

Mon, 15 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बनगांव मार्ग पर बारात में आए किशोर को सोमवार सुबह सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


अहिरौली थाना अंतर्गत कौड़हा गांव से शनिवार देर शाम अकबरपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर-बनगांव मार्ग पर बारात आई हुई थी। बारात के साथ गांव निवासी कप्तान (12) पुत्र भोला राजभर भी आया हुआ था। 
बताया जाता है कि रविवार सुबह बारात वापसी की तैयारी हो रही थी। इसी बीच कप्तान बारात वाली बस पर सवार होने के लिए सड़क पार करने लगा।

बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान ही बनगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाराती व अन्य लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने जीप का पीछा करने की कोशिश की लेकिन चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


जिंदगी की आस में कुछ लोगों ने कप्तान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें