फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाधिवेशन में जेई संगठन दिखाएगा ताकत

Wed, 11 Dec 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की जनपद इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को अकबरपुर बिजली घर के एकता भवन में लखनऊ से आए पर्यवेक्षक शैलेंद्र धुरिया की उपस्थिति में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहा कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में लखनऊ में संगठन का महाधिवेशन होना है। इसके लिए सभी तैयार रहें। यह अधिवेशन अवर अभियंता जेई संगठन का एक प्रकार से शक्ति प्रदर्शन होगा। इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। कहा कि संगठन अभी निजीकरण को लेकर किसी प्रकार का आंदोलन शुरू नहीं किया है। लेकिन सरकार यदि आगे बढ़ती है तो संगठन चुप नहीं रहेगा। इसके बाद नवागत पदाधिकारियों को बधाई दी। मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष अवर अभियंता अनिल बाल्मीकि, सचिव रविशंकर निषाद, मनोज कुमार, मुन्ना यादव, सतीश कुमार, विकास नाविक, रोहित कुमार, अंकित राज, संजय यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें