अंबेडकरनगर। जनपद में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए खाता एनपीसीआई (आधार से खाता लिंक) करना जरूरी है। अब सभी लाभार्थियों को खाता एनपीसीआई करने का निर्देश दिया गया है।
बावजूद इसके अभी तक जनपद में 1600 दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों ने अपना आधार प्रमाणीकरण के साथ ही खाता एनपीसीआई नहीं कराया है। एक सप्ताह में यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो इनकी पेंशन रुकने की संभावना है। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रतिभा यादव ने बताया कि हर किसी को एनपीसीआई करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। फिर भी कुछ लोग इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से तीसरी किस्त की पेंशन रुक जाएगी। जनपद में 10 हजार से अधिक दिव्यांग पेंशनधारी हैं। इसमें 1062 लाभार्थियों ने अभी तक एनपीसीआई नहीं कराया है। जबकि विभाग की तरफ से हर विकासखंड के लाभार्थियों को पत्र व फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी जा चुकी है।