फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जेई को घर में बंद कर पीटा, मोबाइल तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर के पख्खनपुर बिछैला गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने पर तीन लोगों ने अवर अभियंता (जेई) और कर्मचारियों से मारपीट की। जेई को घर में बंद कर उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की है। विद्युत उपकेंद्र नेवादा में तैनात जेई प्रभाकर मौर्य स्टाफ के साथ किशुनपुर कबिरहां गांव में टूटे बिजली के खंभों की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पख्खनपुर बिछैला निवासी रामबहादुर अपने व्यावसायिक कनेक्शन पर अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली चोरी कर रहा है।
रात करीब एक बजे जेई प्रभाकर मौर्य संविदाकर्मी आलोक सिंह, चालक अबरार और संविदाकर्मी धीरज शर्मा के साथ रामबहादुर के परिसर में जांच करने पहुंचे। ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई। टीम जब इसकी वीडियोग्राफी करने लगी तो आरोप है कि रामबहादुर ने जेई को पकड़ लिया। इसके बाद उसके पुत्र रोहित ने लोहे की सरिया और राहुल ने बैट से जेई व कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी किसी तरह मौके से बचकर निकले, जबकि जेई को आरोपियों ने घर में बंद कर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल का लॉक खुलवाकर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। मना करने पर मोबाइल फोन तोड़ दिया। जेई ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने रामबहादुर, रोहित और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें