फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन करोड़ से रोशन होंगी जलालपुर की गलियां-सड़कें

Fri, 24 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। नगर की गलियां और मुख्य मार्ग जल्द ही तीन करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से चमकदार रोशनी से जगमगा उठेंगी। पालिका प्रशासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालिका की पिछली बोर्ड बैठक में क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के अभाव को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई थी। कई वार्डों और विस्तारित मोहल्लों में रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों को दुर्घटना और असुरक्षा की समस्या झेलनी पड़ रही थी।
कुछ स्थानों पर तो लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इस पर चर्चा के बाद पालिका बोर्ड ने पूरे नगर में नई स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव पारित किया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार जिन क्षेत्रों में अब तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां बिजली पोल और नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रमुख मार्गों, बाजारों और वार्डों में दूधिया रोशनी से न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन करोड़ 25 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें