फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महंत राजूदास का विवादित बयान, बोले - सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करें

Fri, 24 Oct 2025 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग जो सनातन पर टिप्पणी करते हैं उन्हें जूता लेकर ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
महंत राजू दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने अकबरपुर के सपा विधायक रामअचल राजभर पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद सनातन पर टिप्पणी करना दुर्भाग्य की बात है। सनातन की परंपरा इतनी विशाल होने के बावजूद हमने किसी का अपमान नहीं किया। ऐसे राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को जूता लेकर ठीक करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - नौकर के नाम 100 बीघा जमीन... अतीक की बेनामी संपत्तियां बेचकर गुर्गे अशरफ ने मुंबई में खरीदे फ्लैट, खुलासा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच दिन में पांच लाख से अधिक ने किए रामलला के दर्शन, दमकी अर्थव्यवस्था...चमका कारोबार; टूटे कई रिकॉर्ड


उन्होंने कहा कि रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाला मनुष्य नहीं हो सकता है। रामचरितमानस का एक-एक पात्र अकल्पनीय है। राम को वनवास हुआ तो लक्ष्मण और सीता भी वन चले गए। 
विज्ञापन


अभी आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में भर दिया। एक तरफ वो हैं जो पति को वनवास हुआ तो खुद भी चली गई और दूसरी तरफ ऐसी घटना है। रामायण और रामचरितमानस के अध्ययन से समाज की अनेकों कुरीतियां खत्म हो सकती हैं।

उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जिले में कुछ राक्षस हैं उन्हें स्वीकार मत करो जूता लेकर उनका स्वागत करो क्योंकि इससे ही धर्म बचेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें