फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर और आलापुर को मिलेगी पंचायत उत्सव भवन की सौगात

विज्ञापन
जलालपुर विधानसभा के महेशपुर नेमपुर का पंचायत भवन।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर और आलापुर विधानसभा क्षेत्रों को जल्द ही अत्याधुनिक पंचायत उत्सव भवन की सौगात मिलेगी। जिला प्रशासन ने दोनों परियोजनाओं के लिए भूमि चिह्नित कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। दोनों भवनों पर कुल 2.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत उत्सव भवन बनाया जाना है। इसी वर्ष 18 मार्च को कटेहरी के चिउटीपारा में जिले के प्रथम पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया था। इसी क्रम में आलापुर विधानसभा के रामनगर-बहिंगवा जोगीपुर और जलालपुर विधानसभा के महेशपुर नेमपुर का चयन किया गया है। प्रत्येक भवन की अनुमानित लागत 1.41 करोड़ रुपये है। पंचायत उत्सव भवनों को ग्रामीण क्षेत्रों के बहुउद्देश्यीय सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पंचायत बैठकों, सरकारी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों, सामाजिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन हो सकेगा।
इससे ग्रामीणों को छोटे-बड़े कार्यक्रमों के लिए शहर या निजी मैरिज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रस्तावित भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें लगभग 100 लोगों की क्षमता वाला हॉल, मंच सहित मंडप, तीन कमरे, रसोईघर तथा महिला, पुरुष और दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। भवनों की डिजाइन ऐसी होगी कि एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सुविधाजनक ढंग से आयोजित किए जा सकें। (संवाद)
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने का इंतजार
दोनों प्रस्तावित पंचायत उत्सव भवनों के लिए भूमि चिह्नांकन पूरा हो चुका है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- उपेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें