फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया जेल में जलभराव से अंबेडकरनगर शिफ्ट हुए 360 कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बलिया जिला जेल में जलभराव के चलते 360 कैदी सोमवार रात अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट कर दिए गए। देर रात ही डीएम व एसपी ने जेल पहुंचकर हालात का जायजा लिया, और कैदियों से मुलाकात भी की। मंगलवार दिन में जिला अस्पताल से चिकित्सकों व कर्मचारियों की तीन सदस्यीय टीम ने जेल पहुंचकर कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। जेल प्रशासन के अनुसार बलिया से आए सभी कैदियों को सही तरीके से यहां शिफ्ट करा लिया गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते बलिया जिले के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव की स्थिति है। कई बैरकों तक पानी चले जाने से जेल प्रशासन हरकत में आया। कैदियों को अलग अलग जिले की जेल में शिफ्ट किए जाने का निर्णय हुआ। बीते दिनों ही अंबेडकरनगर में नए जिला जेल का शुभारंभ हुआ है।
कैदियों की संख्या कम होने के चलते ही यहां गत दिवस दो चरणों में 60 कश्मीरी कैदियों को भी शिफ्ट किया गया था। इस बीच बीते सोमवार रात बलिया जेल से 360 कैदी कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अंबेडकरनगर जिला जेल पहुंचे। राज्य परिवहन निगम की सात बस से इन कैदियों को रात 11 बजे तक जिला जेल में दाखिल कर दिया गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी वीरेंन्द्र कुमार मिश्र व जेल अधीक्षक पीके शुक्ला समेत जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कैदियों के लिए भोजन आदि के प्रबंध का जायजा लिया, और बलिया से आए कैदियों से मुलाकात भी की। इसके बाद जेल प्रशासन के साथ बैठक कर अफसरों ने सभी इंतजाम बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला अस्पताल से डॉक्टरों व कर्मचारियों की तीन सदस्यीय टीम नेे बलिया जेल से आए कैदियों के स्वास्थ्य की विधिवत जांच की। जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी कैदी सामान्य हैं। उन्हें यथोचित ढंग से यहां शिफ्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें