फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 122 घाटों पर 1415 दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन

Wed, 01 Oct 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र समापन पर आज जिले भर के 122 घाटों पर 1415 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन यात्राएं पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निकाली जाएंगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले को पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटते हुए हर घाट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि तमसा और अन्य नदियों पर गोताखोर और नावें पहले से तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आज 1415 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जबकि शुक्रवार को 514 और शनिवार को शेष 105 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। सबसे अधिक 330 मूर्तियां अकबरपुर क्षेत्र से विसर्जित होंगी। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी तहसील, सुडारी पुल, देवधाम अहरिया, बूढ़नपुर तालाब, रुकनुद्दीनपुर व कयामुद्दीननगर जैसे घाट प्रमुख हैं, जहां भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नितीश कुमार तिवारी, ईओ बीना सिंह और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मंगलवार को ही घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा ले चुकी हैं।
पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया
प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को दी गई है, वहीं हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। विसर्जन प्रक्रिया मजिस्ट्रेटों की निगरानी में ही संपन्न कराई जाएगी। डेढ़ कंपनी पीएसी बल भी जिले को उपलब्ध कराई गई है, जिसे संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानावार विवरण
थाना क्षेत्र घाट प्रतिमाएं

अकबरपुर 14 330
जलालपुर 5 138

इब्राहिमपुर 7 118

सम्मनपुर 7 103

अहिरौली 10 92

टांडा 8 91
भीटी 10 71
बसखारी 2 66

आलापुर 1 53

बेवाना 15 58

जैतपुर 6 82

कटका 4 76

महरुआ 3 39

हंसवर 5 31
मालीपुर 7 30

अलीगंज 3 30

राजेसुल्तानपुर 10 6

जहांगीरगंज 5 1



कड़ी निगरानी की जाएगी
संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में ही विसर्जन संपन्न होगा।

अभिजीत आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें