फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वॉलीबॉल में जहांगीरगंज ने तेंदुआईकला को दी शिकस्त

विज्ञापन
वाॅलीबॉल प्रतियोगिता।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। संतोष स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में बुधवार को संजय राजभर की स्मृति में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत तेंदुआईकला में हुई। टीमों के बीच जीत हासिल करने के लिए खूब संघर्ष देखने को मिला। अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बसपा नेता अंकित पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच तीन सेट में जहांगीरगंज व तेंदुआईकला के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में तेंदुआईकला ने 15 अंक हासिल किए तो वहीं, जहांगीरगंज को 13 अंक मिले। दूसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें तेंदुआईकला को 14 व जहांगीरगंज को 15 अंक हासिल हुए। तीसरे सेट में तेंदुआईकला कला ने 14 अंक व जहांगीरगंज ने 16 अंक प्राप्त किए। इस तरह जहांगीरगंज ने तेंदुआईकला को दो अंक से पराजित कर जीत दर्ज की।

दूसरा मैच भोराजपुर व सबितपुर के बीच खेला गया। एक तरफा मुकाबले में पहले सेट में सबितपुर को 15 अंक तो भोराजपुर ने नौ अंक अर्जित किए। दूसरे सेट में भोराजपुर को 15 व सबितपुर को 10 अंक हासिल हुए जबकि तीसरे सेट में सबितपुर ने एक तरफा मुकाबले में भोराजपुर को 14 अंक से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरा मैच लोहार व जहांगीरगंज के बीच हुआ। तीन सेट का यह मैच 11 अंकों का रहा। पहले सेट में जहांगीरगंज को 11 अंक प्राप्त हुए तो वहीं, लोहार को मात्र तीन ही अंक पर संतोष करना पड़ा। दूसरे सेट में जहांगीरगंज ने 11 अंक प्राप्त कर लोहार को 7 अंकों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन बृहस्पतिवार को होगा। इस मौके पर सभासद शशिकांत उर्फ मिंकी दूबे, अर्जुन यादव, योगेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें