फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमोहन एकेडमी अकबरपुर तथा डीएफए अयोध्या ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के तीन अलग-अलग खेल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय स्व. जगमोहन स्मारक फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुए मैच में अवध म्यूटिनियर्स तक्षशिला, जगमोहन एकेडमी अकबरपुर तथा डीएफए अयोध्या व डीएफए मऊ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत टांडा नगर स्थित कौमी इंटर कॉलेज मैदान से हुई। अवध म्यूटिनियर्स तक्षशिला व टांडा फुटबाल क्लब के बीच मैच का हुआ। शुभारंभ सांसद रितेश पांडेय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से आपसी समझ बढ़ती है। इसके बाद हुए मैच में तक्षशिला की टीम ने टांडा को 3-1 से पराजित किया। एकतरफा हुए मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।
दूसरा मैच जगमोहन एकेडमी अकबरपुर व जलालपुर फुटबाल क्लब के बीच इसी मैदान पर हुआ। इसमें अकबरपुर की टीम ने तीन, जबकि जलालपुर की टीम ने दो गोल दागे। ऐसे में कांटे की टक्कर में अकबरपुर को एक गोल से जीत हासिल हुई। इसके बाद अकबरपुर नगर के जौहरडीह स्थित तक्षशिला संस्थान के मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ पूर्व सांसद राकेश पाडेय ने डीएफए अयोध्या व डीएफए सुल्तानपुर के खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। कांटे के हुए मैच में अयोध्या को एक गोल से जीत हासिल हुई। अयोध्या ने दो, जबकि सुल्तानपुर की टीम ने एक गोल किए।
विज्ञापन

इसी क्रम में अकबरपुर नगर स्थित डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट का चौथा मैच हुआ। मऊ व प्रतापगढ़ के बीच हुए मैच का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधिका रमेशप्रभा जेतली ने किया। यहां एकतरफा हुए मुकाबले में मऊ ने ताबड़तोड़ आठ गोल दागे, जबकि प्रतापगढ़ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
इस बीच फुटबाल संघ के संरक्षक पूर्व विधायक पवन पांडेय ने विजयी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपनी जीत के इस सिलसिले को आगे भी बनाए रखना होगा। इस मौके पर हाजी मोहम्मद अरशद खां, घनश्याम गुप्त, सै. अली अस्करी नकवी, गिरिजाशंकर सिंह, देवानंद शर्मा, सभाजीत वर्मा, मंसूर खां, संदीप जान, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें