फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा ने कराया ठंड का अहसास

Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भले ही शनिवार सुबह लोगों को कोहरे का असर दिखाई पड़ा, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही लोगों को इससे निजात भी शीघ्र मिल गई। इससे सभी ने राहत की सांस ली। गत शुक्रवार को जहां लोगों को कोहरे की बजाए तेज हवाओं का सामना करना पड़ा था, वहीं शनिवार सुबह स्थिति बदली रही।
विज्ञापन


चारों तरफ कोहरा छाया था। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम बदल गया। नौ बजते बजते कोहरे का असर एकदम समाप्त हो गया। कुछ ही देर में सूरज भी लोगों को दिखाई पड़ा। इससे माहौल में और गर्माहट महसूस हुई। कोहरे के छटने से न सिर्फ आम जनजीवन सामान्य दिखा, बल्कि इसका साफ असर यातायात पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें