फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णजन्माष्टमी आज, तैयारियां पूरी

Fri, 04 Sep 2015 10:42 PM IST
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिले में उल्लास का माहौल है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को जगह जगह झांकियों की सजावट का कामपूरा कर लिया गया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित झांकी को भव्य बनाने के लिए उसे विभिन्न प्रकार से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अकबरपुर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, कोतवाली व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर झांकी की स्थापना की जा रही है।  टांडा प्रतिनिधि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मनाए जाने वाले दधिकांधव उत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

पदाधिकारियों ने बताया कि दधिकांधव उत्सव के मद्देनजर सात सितंबर को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों को भव्यता प्रदान करने का कार्य अंतिम चरणों में हैं। बताया कि जन्माष्टमी के दिन से ही विशेष पूजन अर्चन का कार्य होगा। सात सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें