युवा जागरण कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क में युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से छह एमएलए हैं, सपा से 111, बसपा से एक और कांग्रेस के दो एमएलए हैं। छह एमएलए वाले की ज्यादा चर्चा है या 111 वाले की।
उन्होंने कहा कि जब राजभर बोलता है तो पूरा देश सुनता है, आप लोगों के सहयोग से सुहेलदेव का नाम आज पूरा देश जान रहा है। युवाओं से अपील की पार्टी के लिए एकजुट होकर साथ खड़े हों। पूर्वांचल के साथ पूरे देश में पार्टी का लोहा मनवाना है। आज राजभरों ने बिहार को भी गर्म कर दिया है। अखिलेश यादव के गोशाला वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए गोशालाएं शुरू की गईं। यहां गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद