फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मध्याह्न भोजन में अनियमितता, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Fri, 12 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हेमलता शुक्ला पर एमडीएम में अनियमितता और शिक्षिका से अभद्रता करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधान केवल पत्ती ने बीएसए से की गई शिकायत में बताया है कि विद्यालय में बच्चों की अधिक उपस्थिति दिखाकर एमडीएम बनवाया जा रहा है। साथ ही बुधवार को दूध व फल वितरण नहीं किया जा रहा है। इसके पहले जनसुवाई में भी शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका आकांक्षा गौतम ने प्रभारी प्रधानाचार्या हेमलता शुक्ला पर आरोप लगाया है कि जातिगत भावना से भेदभावपूर्ण व्यवहार व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ जलालपुर और कटेहरी को जांच अधिकारी नामित कर आरंभिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रधानाचार्या को जांच की अवधि के दौरान उच्च प्राथमिक कादीपुर मठिया से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें