श्रवण धाम में समस्याएं सुनते विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद।
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने श्रवण धाम मंडल में आयोजित जनचौपाल में 80 ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर 60 शिकायतों का निस्तारण कराया।
मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल की ओर से आयोजित चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। रेनू वर्मा, दीप कुमारी, पूमा धुरिया और सोनू कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम न आने की शिकायत की। राजेश गोस्वामी ने बिजली कटौती की समस्या उठाई। देवेंद्र प्रजापति ने बिजली पोल न होने से हो रही परेशानी साझा की। मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी, उपाध्यक्ष शिवशंकर गौड़, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, रामू शर्मा (कुड़िया) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जन चौपाल के बाद विधायक ने श्रवण धाम परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ हौंसला प्रसाद, सचिव आनंदकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामकुमार पाल, महामंत्री महेंद्र गौड़ आदि माैजूद रहे। संवाद