फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीमारदार की पिटाई के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सड़क हादसे में घायल होने के बाद भर्ती मरीज पवन पटेल से धक्कामुक्की, तीमारदार को दौड़ाकर पीटने और मीडिया कर्मी से अभद्रता के मामले में जांच शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार की अगुआई में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। वहीं, डीजी हेल्थ नेहा शर्मा ने भी इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्राचार्य को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र में अकबरपुर-टांडा मार्ग पर हरिनगर बाजार के पास बुधवार रात करीब 11 बजे कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए थे। इनमें टांडा के फुलवरिया निवासी पवन पटेल को गंभीर चोट होने और पैर का ऑपरेशन कराए जाने के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पवन के हाथ में लगे वीगो से खून बहने पर तीमारदार उनके मित्र अनूप यादव ने शिकायत की थी, काफी देर तक सुनवाई न हाेने पर उन्होंने विरोध जताया था। इस दौरान वीडियो बनाने पर आक्रोशित स्टाफ, इंटर्न और जूनियर रेजिडेंट ने मरीज को धक्का दिया और तीमारदार की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद अनूप को दौड़ाकर पीटा गया। इमरजेंसी के बाहर लाकर भी गार्ड की मदद से पिटाई की।
इस बीच वीडियो और फोटो बना रहे मीडिया कर्मी से भी हाथापाई की थी। मामले में बृहस्पतिवार देर शाम प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में डॉ. मुकुल सक्सेना व एचओडी सर्जरी विभाग डॉ. राजेश यादव की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने वार्डों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीजी हेल्थ ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगते हुए उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल छोड़ घर पर इलाज ले रहे पवन
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मेडिकल कॉलेज के वार्ड 16 में भर्ती मरीज पवन पटेल ने घर जाना बेहतर समझा। वर्तमान में वह घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। पवन पटेल ने शुक्रवार को बताया कि उनके पैर की लिगामेंट इंजरी का ऑपरेशन 11 अक्तूबर लखनऊ में हुआ था। लौटते समय बुधवार रात हादसा हो गया था। जिसके इलाज के लिए वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। मारपीट की घटना के बाद से वह आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें