फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता कल से

Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पहली बार आयोजित हो रही अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह प्रतियोगिता नौ से 12 अप्रैल तक नरेंद्र इंटर कॉलेज जलालपुर में आयोजित होगी। जिले में इस स्तर का यह पहला आयोजन है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन

खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव व बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डाॅ. मधुलिका सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। इस बार प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें स्थानीय टीमों के साथ विभिन्न राज्यों और विभागों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में अभिनव क्लब अंबेडकरनगर, एकलव्य स्टेडियम अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, हॉकी हरदोई, महिला छात्रावास अयोध्या, कुमकुम एकेडमी कोलकाता, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मानसी फाउंडेशन मुंबई और नागपुर हॉकी की टीमें भाग लेंगी।
टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट गोलकीपर को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बाहर से आने वाली टीमों के ठहरने की व्यवस्था जलालपुर के रामगढ़ मार्ग पर स्थित मां गायत्री मंदिर परिसर में की गई है। यहां खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें