फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लाखों रुपये ऐंठ बीमा कंपनी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच वर्ष में पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर एक बीमा कंपनी तमाम ग्रामीणों के लाखों रुपये ऐंठ कर फरार हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उनकी ओर से पैसों की मांग की गई तो बीमा कंपनी के एजेंट ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के कोरई गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी एक युवक बीमा कंपनी में एजेंट है। उसने प्रलोभन दिया कि यदि वे उसकी बीमा कंपनी में पैसा जमा करेंगे तो उन्हें पांच वर्ष में उसका दोगुना मिलेगा। यदि कंपनी भुगतान नहीं करेगी तो वह पैसे का भुगतान करेगा। ग्रामीण उस युवक के बहकावे में आ गए और अलग-अलग राशि जमा कर दी। इनमें कुछ ग्रामीण ऐसे भी हैं, जिन्होंने करीब तीन लाख रुपये बीमा कंपनी में जमा कर दिए।
इस बीच ग्रामीणों को जानकारी हुई कि संबंधित बीमा कंपनी पैसा लेकर फरार हो गई है। इस पर ग्रामीणों के पैरों से जमीन खिसक गई। आननफानन में ग्रामीणों ने बीमा कंपनी के एजेंट से मिलकर पैसा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंट उनकी मदद करने की बजाय जान से मारने की धमकी देने पर उतारू हो गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा को पत्र देकर मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें